उत्तराखण्ड देहरादून मौत सुसाइड हिल दर्पण

नई-नई शादी, फिर ऐसा खौफनाक कदम!…घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें शादी के महज डेढ़ महीने बाद 27 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह घटना देहरादून के रायपुर क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सूचना मिली कि विकास लोक, सहस्रधारा रोड क्षेत्र स्थित एक मकान में महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां महिला का शव बिस्तर पर रखा हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को पंखे से नीचे उतार लिया था। मृतका की पहचान हेमलता (27), पत्नी विक्की के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के दौरे पर धामी का तीखा वार... ‘पांच साल कहां थे? अब जनता की याद क्यों आई’

परिजनों के मुताबिक हेमलता की शादी इसी वर्ष 26 जून को विक्की के साथ हुई थी। घटना के समय मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही फील्ड यूनिट को बुलाकर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम... दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आपदा तंत्र हुआ अलर्ट

महिला की शादी को अभी डेढ़ महीने ही हुए थे, इसलिए नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं ने घेरा SSP दफ्तर

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मृतका के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

एसओ संजीत कुमार ने बताया कि मृतका का पति पुताई का काम करता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में