देश/दुनिया सोशल

व्हाट्सएप में नए फीचर्स….. अब यूजर्स को मिलेंगी इंस्टाग्राम जैसी ये सुविधाएं

खबर शेयर करें -

WhatsApp का इस्तेमाल करने वालों के लिए दो नई अच्छी खबर है। व्हाट्सएप भारत समेत दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप का इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह से किया जाता है। व्हाट्सएप अपने यूजर्स को आकर्षित बनाए रखने के लिए लगातार नए फीचर्स को जोड़ता रहता है। साथ ही अपने अपोनेंट्स से आगे रहने की कोशिश करता रहता है।

क्या है दो नए फीचर्स

हाल में व्हाट्सएप में कई नई फीचर लाए गए थे। इस बार भी व्हाट्सएप में दो नए और बेहद जरूरी फीचर्स एड होने वाले हैं। इन नए फीचर्स के जरिए लोग व्हाट्सएप स्टेट्स पर किसी को भी टैग कर पाएंगे। इसके अलावा किसी के भी स्टेट्स को री-शेयर भी कर पाएंगे। यह फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टेट्स पर पहले से ही मौजूद है। आइए डीटेल में जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के प्रतिष्ठित क्लब में अंदरूनी घमासान... चुनाव से पहले पूर्व प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग

-प्राइवेट मेंशन

पहला फीचर आपके व्हाट्सएप स्टेट्स के लिए हैं। प्राइवेट मेंशन नाम से तो समझ ही गए होंगे की यहां क्या बात चल रही है। अब आप अपनी व्हाट्सएप स्टोरी पर अपने किसी भी कॉन्टैक्ट को टैग कर सकते हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टेट्स की तरह व्हाट्सएप स्टेट्स भी काम करेगा। उसके बाद वो स्टेट्स का मेंशन सिर्फ टैग किए गए यूजर्स को ही दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें 👉  मां की दूसरी शादी के बाद बदल गई जिंदगी?... किशोरी की आपबीती सुन पुलिस भी रह गई हैरान!

-री-शेयर

यह दूसरा फीचर भी व्हाट्सएप स्टेट्स के लिए ही लाया है। इस नए फीचर में आप किसी भी दूसरे इंसान के द्वारा लगाए गए स्टेट्स को अपने स्टेट्स पर री-शेयर कर सकते हैं। यह फीचर भी लोगों के काफी काम आने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का तांडव!... गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई कार, 5 शव बरामद

जल्द होगा उपलब्ध

व्हाट्सएप ने अपने ऑफीशियल ब्लॉग के माध्यम से इन दो नए फीचर्स का ऐलान किया है। फिलहाल कंपनी ने अपने दोनो नए फीचर्स को कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स को उपलब्ध किया हुआ है, लेकिन जल्द ही इन्हें सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम सोशल हल्द्वानी

*स्नातक स्तरीय परीक्षा- परीक्षा केंद्रों में पुलिस की चौकसी, सुरक्षा के यह रहे इंतजाम*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था
उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे सोशल हल्द्वानी

*दुर्घटना के नए प्रावधान का विरोध शुरू, बसों और टैक्सियों के चक्के जाम, लोग हलकान*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। वाहन दुर्घटना होने पर चालक को 10 वर्ष का करावास और पांच लाख अर्थदंड वसूलने के