उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में शिक्षा का नया अध्याय… 1035 अध्यापक हुए नियुक्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 1035 नए सहायक अध्यापकों (प्राथमिक शिक्षा) की नियुक्ति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस समूह में 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी नए शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अब उनके कंधों पर राज्य के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक न केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हैं, बल्कि उन्हें संस्कार और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में समाज, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करना भी शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

धामी ने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शिक्षा के हर क्षेत्र में सुधार कर रही है, जिसमें स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, डिजिटल शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और कौशल विकास शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जो राज्य गठन के बाद किसी भी समय से दोगुनी से अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में शिक्षा विभाग में 11,500 से अधिक नियुक्तियां की गई हैं और 3,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर और समग्र शिक्षा प्रदान की जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में