उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड की जरूरतें दिल्ली में गूंजीं…आपदा और यात्रा को लेकर केंद्र से खास मांगें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों, आपदाजन्य संवेदनशीलता और चारधाम यात्रा के दृष्टिगत विशेष आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया।

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा के सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पूर्ववत 100 प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, जिससे व्यावसायिक गैस की मांग में भारी वृद्धि होती है। इस अवधि में राज्य को लगभग 9.67 लाख एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

उन्होंने यह भी कहा कि जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान राज्य में प्राकृतिक आपदाएं अक्सर आती हैं। पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एलपीजी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक सिलेंडरों का अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी करीब 48 हजार सिलेंडरों का आवंटन करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्यतः पर्यटन आधारित है, जिसमें धार्मिक, तीर्थ और साहसिक पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है। चारधाम यात्रा राज्य की आस्था, सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और राज्य के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। गौरतलब है कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। अब तक लगभग तीन लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड निवास में अभिनेत्री एवं मथुरा से सांसद हेमा मालिनी से भी मुलाकात की और उन्हें ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयंत सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चंपावत जिले के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय संपर्क मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और झूलाघाट क्षेत्रों में सीमा व्यापार, आवागमन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में