हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर कालाढूंगी पहुंचेंगे। इस दौरान वह राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से रवाना होकर 9:45 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हेलीपैड, कालाढूंगी पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 11:25 बजे वहां पहुंचेंगे।



