इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल विंटर कार्निवाल… लखिया भूत और स्टार नाइट का धमाल

खबर शेयर करें -

नैनीताल में विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कार्निवाल का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या और एडीएम विवेक रॉय ने हरी झंडी दिखाकर तल्लीताल डाट से किया, जहां से संस्कृति दलों की झांकियों को मल्लीताल के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम में माल रोड पर अमरोहा से आए सिख समुदाय ने गतका की प्रस्तुति दी, जबकि धारचूला और मुनस्यारी से आए रंग और जौहर समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति से रूबरू कराए। आर्मी बैंड, पुलिस बैंड और कई स्कूली बैंडों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। खास आकर्षण था उत्तराखंड की प्रसिद्ध ‘लाखिया भूत’ की प्रस्तुति, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

कार्निवाल में लोक गीत, रंगारंग झांकियां, फूड फेस्टिवल और नुक्कड़ नाटकों के जरिए उत्तराखंड की विविध संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। नौकायन को बढ़ावा देने के लिए सेलिंग रिगाटा का आयोजन किया गया, जबकि सायं में तल्लीताल बोट स्टैंड, नैनादेवी मंदिर और बोट हाउस क्लब से दीपदान किया गया। हनुमानगढ़ी में विंटर लाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक परेश वर्मा, लोक गायिका खुशी जोशी, नीरज मिश्रा और राकेश खानवाल के साथ-साथ परमिश वर्मा और चारु सेमवाल ने अपनी प्रस्तुति दी। पर्यटकों ने पूरे कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया और नैनीताल की रंगीन संस्कृति का आनंद लिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में