उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल… इन इलाकों में कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद अंतर्गत दिनांक 15 जून 2026 को कैंची धाम मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में *दिनांक 15 जून 2026 (सोमवार)* को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश का खूनी बदला!...भाजपा नेता पर बरसाए हथियार, मौत के बाद भड़का गुस्सा

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक / बेसिक) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी,बाल विकास नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वह, यह सुनिश्चित करेगें कि उक्त आदेश की सूचना विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में अध्ध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रो में पंजीकृत बच्चों के अभिवावक तक ससमय पहुँचा दी जाय।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में हिन्दू युवती के साथ था युवक!... लोगों ने पकड़ कर लगाई धुनाई- जानें पूरा मामला

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त क्षेत्र के स्थित समस्त अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी

अपने निर्धारित समयानुसार कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'मेरी बात नहीं मानोगी?'...युवक ने महिला मित्र पर झोंका फायर, अफरा-तफरी

उन्होंने संबंधितों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में