उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी

नैनीताल… इन इलाकों में स्कूलों में 17 जनवरी तक अवकाश

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के विकासखंड धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ में मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन क्षेत्रों में 15 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक तीन दिनों के लिए सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

इस अवधि में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन के अनुसार, इन क्षेत्रों में बच्चों को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने के लिए सुनसान रास्तों, पगडंडियों और वन क्षेत्रों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी जान-माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी परिस्थिति में बच्चों को विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्रों में न बुलाया जाए। साथ ही वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय बनाकर स्थिति की लगातार समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि इस आदेश की जानकारी समय रहते अभिभावकों तक पहुंचाई जाए और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। हालात सामान्य होने पर आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में