उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम बागेश्वर मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में रहस्यमयी मौत… नदी किनारे मिली BDC सदस्य की लाश, आखिर क्या हुआ था?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य की संदिग्ध परि‌‌स्थिति में मौत हो गई। उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह घटना बागेश्वर जिले की नगर पंचायत कपकोट के वार्ड संख्या सात में सामने आई है। मृतक की पहचान गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा, निवासी जालेख के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तारा सिंह कोरंगा खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे, जबकि उनके माता-पिता और पत्नी गांव में रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में बड़ा एक्शन...एक साथ कई अफसर सस्पेंड, मची खलबली

शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली करीब तीन वर्षीय बच्ची अपने बरामदे में आई। इसी दौरान उसकी नजर नदी किनारे पड़े तारा सिंह के शव पर पड़ी। बच्ची ने तुरंत इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव!... हरिद्वार से नैनीताल तक बदले कई अफसर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन का संशोधित आदेश!...कल नैनीताल समेत इन इलाकों में भी बंद रहेंगे स्कूल

बताया गया कि तारा सिंह कोरंगा अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की खबर से परिवार में मातम छा गया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में