उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

पहाड़ सूखे, मैदान कोहरे में कैद… नए साल पर बदलेगा मौसम का खेल!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश न होने के कारण सूखी ठंड और घने कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन और यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 27, 28 और 29 दिसंबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

हालांकि, नए साल पर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर तथा 1 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। केदारनाथ और बदरीनाथ सहित 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

दिसंबर में बर्फबारी न होने से सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। बर्फबारी से मिलने वाली प्राकृतिक नमी न मिलने पर सेब समेत अन्य फलों में समय से पहले फूल आ सकते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा।

बारिश की कमी का असर रबी की फसलों पर भी दिखने लगा है। संयुक्त निदेशक कृषि (नियोजन) दिनेश कुमार के अनुसार, मानसून के दौरान नमी अच्छी रही, लेकिन अब फसलों के लिए एक बारिश बेहद जरूरी है। यदि एक सप्ताह के भीतर बारिश नहीं होती है, तो मैदानी इलाकों में गेहूं, जौ, मसूर, सरसों, लाई, तोर और चना की फसलें प्रभावित हो सकती हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश खेती असिंचित होने के कारण फसलों को अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में