उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

‘पहाड़’ विवाद और इस्तीफा….उत्तराखंड राजनीति में बदलाव की आहट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में बड़ा राजनीतिक बदलाव सामने आया है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने मंजूर कर लिया है। प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा उनके द्वारा विधानसभा में ‘पहाड़-मैदान’ पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद तीन सप्ताह से चल रहे विरोध के बीच आया है।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस्तीफा सौंपा। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने उनका त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया। उनके इस्तीफे के बाद धामी कैबिनेट में पांच खाली पद हो गए हैं, जिससे कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी के तीन साल पूरे होने के बाद 23 मार्च को कैबिनेट में संभावित बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों की अनुमन्य सुविधाओं के लिए जारी हुए ये निर्देश

अब सवाल यह है कि इन खाली पदों पर किसे अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी के अंदर कई नाम सामने आ रहे हैं। विशेष रूप से हरिद्वार और टिहरी से जुड़े नामों की चर्चा है, जिनका प्रतिनिधित्व फिलहाल खाली हो गया है। टिहरी सीट से संभावित मंत्रियों के नामों में खजानदास, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर और उमेश शर्मा काऊ शामिल हैं। इसके अलावा, गढ़वाल क्षेत्र से एक बड़े नेता को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा भी जोरों पर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस जिले में कोतवाल के दायित्व में फेरबदल

वहीं, नैनीताल-यूएस नगर क्षेत्र से विधायकों अरविंद पांडे और शिव अरोड़ा के नाम भी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए चल रहे हैं। इसके साथ ही, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से बिशन सिंह चुफाल के नाम की भी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  60 सेकंड भी नहीं टिके!....क्रॉस फायरिंग में बदमाश धराशायी, दो गिरफ्तार

कुल मिलाकर, धामी सरकार में कैबिनेट के फेरबदल के बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि किसे सत्ता में नई जिम्मेदारी मिलती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में