उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

पहाड़ का दूध पहुंचा देश के रक्षकों तक…‘आंचल कैफे’ बना सेहत और सम्मान का संगम

खबर शेयर करें -

नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में लालकुआं स्थित 34वीं बटालियन आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर कैफे का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 34वीं बटालियन के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कैफे का उद्घाटन किया।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, जवानों एवं अतिथियों ने आंचल दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर खुलने से जवानों और अधिकारियों को शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही इससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और दुग्ध संघ को भी नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल ब्रांड प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत, विश्वास और गुणवत्ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने आंचल दुग्ध संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईटीबीपी परिसर में इस सुविधा के शुरू होने से जवानों को बेहतर गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने इसे स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देने वाला सराहनीय कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन नायक, एस.एम.ओ. चंद्रशेखर, सहायक सैनानी इंजीनियर दीपक सहरावत, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल, विपिन तिवारी, पूरन मिश्रा, सुदर्शन मेहरा, पारस कुलौरा, मोहन पांडे एवं बाला दत्त डब्बडाल सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और जवान मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में