उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

देवभूमि में ममता हुई शर्मसार!.. नाले में मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आम रास्ते के किनारे स्थित एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात के मुंह में रबर ठूंसा हुआ था। समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ से उसकी जान बच गई। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट!...इस जिले में 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मामला चमोली जिले से कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक महिला गोशाला जा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर रास्ते के किनारे नाले में पड़े नवजात पर पड़ी। महिला ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे।

ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नवजात के मुंह में बोतल के निप्पल को बांधने वाला रबर फंसा हुआ था। उन्होंने सावधानीपूर्वक रबर बाहर निकाला, जिसके बाद पता चला कि नवजात की सांसें चल रही हैं। इसके बाद बिना देर किए पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उफनाईं नदियां, टूटे संपर्क... उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ऑरेंज अलर्ट

सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा!...उत्तराखंड में तीन सहायक अध्यापक सस्पेंड

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में