गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!…उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों में तेज बारिश के चलते नदियां और गदेरे उफान पर हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में अमगड़ गदेरा उफान पर बह रहा है, जिसके कारण आसपास के कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग रातभर जागकर पहरेदारी करने को मजबूर हैं।

भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रविवार, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिन जिलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है, उनमें देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और उत्तरकाशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के ‘घर’ में ही छिड़ी जंग!...अनदेखी पर भड़के अपने ही नेता, पोस्टर पर निकला गुस्सा

प्रदेश में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए शासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेशभर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर बड़ा वार, 39 लाख वापस... अब मान्यता रद्द होने की चेतावनी

इधर, देहरादून जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की गडूल ग्राम पंचायत स्थित शीला की चौकी के पास ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी पुल तेज बहाव में बह गया। पुल टूटने से कई गांवों का संपर्क कट गया है और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग पर समय रहते स्थायी व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा!...उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

लगातार हो रही बारिश के कारण अमगड़ गदेरा उफान पर है और आसपास के क्षेत्रों में खतरा बना हुआ है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी-नालों व गदेरों के किनारे जाने से बचने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में
उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय