उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम देहरादून हिल दर्पण

मोस्ट वांटेड……….तलाश में थी इन राज्यों की पुलिस, उठा लाई एसटीएफ

खबर शेयर करें -

तीन राज्यों में लूट सहित अन्य घटनाओं में वांटेड को उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार का इनाम था। आरोपी अपने साथी के साथ 13 महीने पहले बाजपुर में बाइक सवार ठेकेदार से 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गया था। आरोपी पर दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 38 मुकदमें दर्ज है। वह तीनों राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। एसटीएफ ने आरोपी सगीर को बाजपुर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती 11 मार्च 2023 को चकरपुर धनसारा मार्ग पर स्कूल के पस लकड़ी के ठेकेदार शेर मोहम्मद बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने जबरन उन्हें रोका और बाइक की चाभी और पचास हजार रुपए की नकदी, पर्स लूट लिया। ठेकेदार की बाइक और मोबाइल को पास खेत में फेंक दिया। साथ ही वह धमकी देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

ठेकेदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। उसके बाद 27 मार्च 2023 को यूपी के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी निवासी लकड़ी के ठेकेदार अख्तर हुसैन की जबरन बाइक रोककर एक लाख 70 हजार रुपए लूट कर दो बदमाश फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया। मुरादाबाद पुलिस की ओर आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से एसटीएफ टीम ने दिल्ली में डेरा डाला। शनिवार को टीम ने शातिर बदमाश सगीर निवासी टांडा रामपुर यूपी को बाबूनगर मुस्फाबाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में