उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में चिकित्सा क्षेत्र को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रेसियल प्लेक्सस एवं पेरिफेरल नर्व सर्जन ब्रिगेडियर (डॉ.) पी. एस. भंडारी (वीएसएम) अब PSP अस्पताल में अपने अनुभव और विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 20 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले डॉ. भंडारी ने हजारों मरीजों को नया जीवन दिया है। उनके आने से अब उत्तराखंड एवं आसपास के क्षेत्र के लोग उच्च स्तरीय विशेषज्ञ उपचार के लिए दिल्ली या विदेश जाने की मजबूरी से मुक्त हो सकेंगे।
डॉ. भंडारी भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर रह चुके हैं और उन्होंने आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर), दिल्ली कैंट और एएफएमसी, पुणे में रिकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी विभाग के प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने ब्रेसियल प्लेक्सस और पेरिफेरल नर्व सर्जरी के क्षेत्र में नए केंद्र स्थापित किए, जहां जन्मजात पाल्सी (Erb’s Palsy), वयस्क ब्रेसियल प्लेक्सस इंजरी और ट्रॉमा से जुड़ी नर्व क्षति जैसी जटिल समस्याओं का सफल इलाज किया जाता है।
डॉ. भंडारी ने ब्रेसियल प्लेक्सस इंजरी के माइक्रोसर्जिकल रिकंस्ट्रक्शन में विशेषज्ञता हासिल की है। उनके द्वारा किए गए कई ऑपरेशनों के परिणाम यूट्यूब और सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं, जहां मरीजों की सफल रिकवरी की कहानियां देखी जा सकती हैं।
PSP अस्पताल के प्रबंधन ने डॉ. भंडारी की जिम्मेदारी संभालने पर खुशी जताई। अस्पताल के अनुसार, अब स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय ब्रेसियल प्लेक्सस एवं पेरिफेरल नर्व सर्जरी उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों का समय, धन और परेशानी बचेगी। डॉ. भंडारी ने कहा, “ब्रेसियल प्लेक्सस इंजरी अक्सर दुर्घटना, ट्रॉमा या जन्म के समय होती है, और समय पर सही इलाज से 80-90% मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


