उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड…छह मवेशी जिंदा जले, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुक्रवार को भीषण अग्निकांड हो गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के सिल्ला गांव में शैलेंद्र पुत्र मंगल सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में गौशाला में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!...इन IAS अफसरों के बदले विभाग, कई को मिला नया प्रभार

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

राजस्व विभाग के उप निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार छह मवेशियों की मौत हुई है और गौशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

भट्ट ने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विभागीय टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में