उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड…कई संपत्तियां स्वाहा, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। बुधवार रात चमोली जिले के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के सीमांत नीती घाटी स्थित मेहरगांव में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने फायर ब्रिगेड, पुलिस और आईटीबीपी को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर भेजा।

मेहरगांव, जो चीन के कब्जे वाले तिब्बत बॉर्डर के पास नीती घाटी में मलारी गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित है, आग से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। राहत और बचाव टीम जब मलारी के स्थानीय लोगों के साथ गांव पहुंची, तो वहां भीषण आग लगी थी। घरों में रखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली और 4 से 5 मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

सर्दियों के कारण मेहरगांव में इस समय लोग नहीं रहते। उच्च हिमालय में बसा यह गांव ठंड के छह महीनों के दौरान खाली हो जाता है, क्योंकि जल स्रोत जम जाते हैं और जीवन यापन कठिन हो जाता है। गर्मियों में लोग रिवर्स माइग्रेशन कर अपने गांव लौटते हैं। इसी वजह से देर रात लगी आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 9 बजे मिली। मौके पर फायर सर्विस, पुलिस और आईटीबीपी ने तुरंत पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में घरों में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में