उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून

दो पक्षों में मारपीट….. युवक की गोली मारकर हत्या, ये है विवाद

खबर शेयर करें -

खेत में पानी आने के विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई। उसके बाद लाठी-डंडे चल गए। वहीं एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे और खोखा बरामद किया है। एसएसपी और एसपी देहात ने मौके का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम!... कांग्रेस का सत्याग्रह, गरमाई हल्द्वानी की सियासत

रुड़की के नारसन कस्बा स्थित कुवाहेड़ी रोड पर एक मकान है। मकान से लगे हुए खेत हैं। खेत के बीच में नाली बनी हुई है। नाली के दोनों तरफ अलग-अलग पक्षों के खेत हैं। खेत के पास में भरत का घर है, वह आरओ का काम करता है। साथ ही खेती भी करता है। नाले में आ रहा पानी दूसरे पक्ष के खेत में चला गया था। वह मौके पर पहुंचे और अपने खेत में पानी देख भरत और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!... उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

उन्होंने विरोध किया तोे लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मामला यहीं नहीं थमा। दूसरे पक्ष के लोगों ने भरत की कमर पर तमंचा तान दिया और गोली चला दी। गोली भरत के शरीर के आरपार हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में