उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में आई आफत…बादल फटने से मची तबाही, कई मजदूर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी है। यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से निर्माणाधीन होटल की साइट पर पानी और मलबा भर गया। हादसे में कई मजदूर लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुहागिनों की निगाहें आसमान पर!... जानें उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद

यह घटना देर रात 12 बजे की है। बड़कोट थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। वहां सड़क निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूर टेंटों में ठहरे हुए थे, जिन्हें तेज बहाव अपने साथ बहा ले गया।

अब तक 8 से 9 मजदूरों के लापता होने की खबर है जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। वहीं, 10 अन्य श्रमिकों को सुरक्षित निकालकर पालीगाड़ में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगे दो साहित्य ग्राम!... लेखकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, सीएम धामी ने किया ऐलान

बादल फटने की घटना के बाद यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड समेत कई स्थानों पर बंदहो गया है। *एनएच विभाग की टीम मलबा हटाने और सड़क खोलने में लगी हुई है। ओजरी क्षेत्र में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जबकि खेतों में मलबा भर जाने से स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के 8 महीने बाद उजड़ गया सुहाग!... सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

स्याना चट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पर स्थित कुपड़ा कुंशाला मोटर मार्ग पर नदी के ऊपर भारी मलबा और बोल्डर गिरने से यमुना नदी का बहाव थम गया है। इससे वहां झील बनने लगी है, जिससे तटीय इलाकों में दहशत

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में