उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

भांजे के पीछे पड़ी मामी!…शादी में भी बनी रोड़ा, हरकत जान पुलिस भी हैरान

खबर शेयर करें -

रिश्तों और मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए एक मामी ने अपने भांजे को इस कदर परेशान कर दिया है कि युवक को अब पुलिस से मदद की गुहार लगानी पड़ी है। युवक इस स्थिति से इतना तंग आ चुका था कि वह भागते-भागते थाने पहुंचा और एसपी नार्थ से मुलाकात कर अपनी पूरी कहानी सुनाई। उसने बताया कि वह चिलुआताल इलाके का रहने वाला है, और पिछले पांच साल से उसकी शादी सिर्फ मामी की वजह से टूट रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

यह पूरा मामला यूपी के गोरखपुर इलाके का है। युवक का आरोप है कि जब भी उसके परिवार वाले शादी की बात करते, मामी उनके सामने आकर रोड़ा बन जातीं। मामी उसे धमकी देतीं कि अगर उसने शादी की, तो वह उसे जेल भेजवा देगी। यही कारण है कि युवक का निजी जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है और वह मामी की इस ज्यादती से परेशान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

युवक ने यह भी बताया कि वह बचपन से अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था, और अब उसकी उम्र 24 साल हो चुकी है। घरवाले उसे शादी के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन मामी की वजह से वह हमेशा किसी रिश्ते में बंधने से बचता रहा। मामी को यह स्वीकार नहीं है कि उसका भांजा किसी और से शादी करे, और वह उसे अपने पास रखना चाहती हैं। इस बीच मामी एक-दो बार थाने तक छेड़छाड़ की शिकायत भी लेकर पहुंच चुकी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला...इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

युवक की परेशानियों को सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मामले ने रिश्तों की उलझन और परिवार के भीतर व्यक्तिगत स्वार्थ को उजागर किया है, जहां एक मामी अपने भांजे के जीवन को अपनी इच्छाओं के अनुरूप मोड़ने की कोशिश कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी