उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

मकर संक्रांति…आदिबदरी धाम के कपाट खुले, भक्तों का सैलाब

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मकर संक्रांति के अवसर पर आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बुधवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पुजारी चक्रधर प्रसाद थपलियाल ने भगवान नारायण का अभिषेक कर पंच ज्वाला आरती संपन्न की। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

मकर संक्रांति के साथ ही मंदिर परिसर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह का शुभारंभ भी किया गया। आदिबदरी धाम को पंचबदरी में प्रथम धाम माना जाता है और इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

मकर संक्रांति पर मंदिर को करीब दो क्विंटल फूलों से सजाया गया। मंदिर के कपाट पौष माह के दौरान बंद रहते हैं और केवल मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। आदिबदरी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त पर भगवान बद्रीनारायण को स्नान और भोग अर्पित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज!.... फंदे से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, मचा हड़कंप

इस अवसर पर महिला मंगल दल और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया गया है। मंदिर समिति के अनुसार, कपाट खुलने के बाद अगले तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और 20 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन जारी रहेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में