उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

एक-एक वोट पर कांग्रेस की नजर!… मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे पर गरमाई सियासत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जनजागरण अभियान तेज करने का ऐलान किया है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क से जनजागरण मार्च निकाला जाएगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक भी शामिल होंगे।

सुमित हृदयेश ने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने या सूची में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पार्टी मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव...मतगणना जारी, जानें कौन प्रत्याशी कितने वोटों से आगे

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच लें। नाम या अन्य विवरण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के 25 साल पूरे, हल्द्वानी में दिखा जश्न!... मशाल लेकर दौड़े खिलाड़ी, रथ यात्रा में उमड़ा हुजूम

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि अभियान के तहत कार्यकर्ता वार्ड और बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें मतदाता सूची की जांच के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम सूची में सुनिश्चित कराने के साथ विसंगतियों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि अभियान को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है और मताधिकार की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्तूबर में ही सर्दी का सितम शुरू!...पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में भी गिरेगा तापमान

प्रेसवार्ता में हरीश मेहता, मलय बिष्ट, मधु सांगुड़ी, कमला सनवाल, सुहैल सिद्दीकी, गिरीश पांडे, दीप पाठक, नरेश अग्रवाल, बहादुर बिष्ट, जाकिर हुसैन, अमित रावत, महेंद्र कुमार और दिनेश सांगुड़ी समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में