उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा टनल हादसा…मलबे-पानी के बीच फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में बड़ा हादसा हुआ है। मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भर गया। हादसे के वक्त टनल में काम कर रहे करीब 18 से 20 मजदूरों के फंसे होने की सूचना है।

हादसे की पुष्टि चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी मजदूरों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव का ऐलान!... जानिए नामांकन से लेकर नतीजे तक पूरा शेड्यूल

बताया जा रहा है कि टनल में मलबे के साथ पानी भरने से वहां काम कर रहे मजदूर और वाहन फंस गए। निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गई हैं। डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवान भी बचाव अभियान में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी के दिन बांटे पट्टे, फिर रद्द की जमीन!...29 साल पुराने रिकॉर्ड ने खोल दिए कई राज?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने एनडीआरएफ और यूकेएसडीआरएफ की टीमों को तत्काल मौके पर भेजने तथा जिला प्रशासन समेत सभी संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  10 जिला सहकारी बैंक, सभी में निर्विरोध चुनाव!...उत्तराखंड में पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीमों का पूरा ध्यान टनल में फंसे बाकी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में