उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल… इस जिले में निरीक्षकों की बदलीं कुर्सियां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से ऊधम सिंह नगर जिले में तीन निरीक्षकों के दायित्व बदले गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक नापु शंकर सिंह बिष्ट को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब शंकर सिंह बिष्ट नानकमत्ता कोतवाली की पुलिस व्यवस्था और संबंधित कार्यों का संचालन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सेना के बैंड की धुन, हजारों भक्त और मां गंगा की विदाई... छह माह के लिए थम गई गंगोत्री धाम की रौनक

वहीं, नानकमत्ता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे निरीक्षक नापु संजय पाठक का स्थानांतरण करते हुए उन्हें वपु अधीक्षक कार्यालय, ऊधम सिंह नगर में तैनाती दी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौ माता की पूजा कर धामी ने दिया बड़ा संदेश... बोले- संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी

इसके अलावा प्रकाश सिंह दानू, जो वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के पद पर तैनात थे, का भी तबादला किया गया है। उन्हें प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाकर पुलिस लाइन रुद्रपुर भेजा गया है।

एसएसपी अजय गणपति की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद जिले में तीन निरीक्षकों की तैनाती बदल गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे और संबंधित अधिकारी बिना विलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का तांडव...कहीं दोस्त तो कहीं रिश्तेदार बने जान के दुश्मन, 24 घंटे में तीन कत्ल

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद नानकमत्ता कोतवाली की कमान अब शंकर सिंह बिष्ट संभालेंगे, जबकि संजय पाठक और प्रकाश सिंह दानू अपनी नई तैनाती के अनुसार जिम्मेदारी संभालेंगे। विभाग की ओर से इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की दिशा में किया गया बदलाव बताया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में