उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड… न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों से संबंधित अधिसूचना जारी की है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर जारी किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में शासन में प्रमुख सचिव (विधि) के पद पर तैनात प्रशांत जोशी को नैनीताल का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह हरीश कुमार गोयल का स्थान लेंगे। वहीं, हरीश कुमार गोयल के नाम की सिफारिश राज्य सरकार को पौड़ी गढ़वाल के परिवार न्यायालय में प्रमुख न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... पुलिस के इन जांबाजों को मिलेगा बड़ा सम्मान

इसी क्रम में, राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण, देहरादून के अध्यक्ष नितिन शर्मा को उनके मूल कैडर में वापस भेजते हुए टिहरी गढ़वाल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान जिला जज अमित कुमार सिरोही का स्थान लेंगे। अमित कुमार सिरोही को राज्य सरकार में प्रमुख सचिव (विधि)-सह-एल.आर. के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एसिड अटैक केस... दोषियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

प्रशासनिक कार्यों के निर्बाध संचालन के लिए हाईकोर्ट ने कुछ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं। वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण के अध्यक्ष मलिक मजहर सुल्तान को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण, देहरादून के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का प्रस्ताव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम... इन जिलों में भारी बारिश का खतरा!

इसके अलावा, पौड़ी गढ़वाल के परिवार न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश राहुल गर्ग को हरिद्वार के श्रम न्यायालय में पीठासीन अधिकारी के रिक्त पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। हालांकि, इन सभी स्थानांतरणों और नियुक्तियों का औपचारिक क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा संबंधित प्रतिनियुक्ति और पोस्टिंग अधिसूचनाएं जारी किए जाने के बाद ही होगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में