उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में आग का तांडव!…काबू पाने की कोशिश में बड़ा हादसा, फायर गार्ड की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जंगलों की आग एक बार फिर विकराल रूप लेती जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में वन क्षेत्र धधक रहे हैं, जिससे हालात गंभीर बने हुए हैं। इसी बीच उत्तरकाशी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आग बुझाने गए फायर गार्ड की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी के टौंस वन प्रभाग की पुरोला रेंज के बिणाई बीट क्षेत्र में बुधवार रात भीषण आग लग गई थी। आग की सूचना पर फारेस्ट गार्ड मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान कार्य के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चट्टान से नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदलीं खुशियां!...एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत सात की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय टीमें मौके पर पहुंचीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब फैसला टलता नहीं दिख रहा...उपनल कर्मियों के केस में जल्द आ सकता है बड़ा निर्णय

उधर, यमुनोत्री हाईवे के किनारे भी जंगलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। चीड़ के घने जंगलों में लगी आग तेजी से फैलती जा रही है, जिससे इसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में