उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर टला बड़ा हादसा!… पेड़ गिरते ही रुकीं गाड़ियां, आयुक्त ने खुद संभाला मोर्चा

खबर शेयर करें -

नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर वल्दियाखान क्षेत्र में अचानक चीड़ का एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्थिति का जायजा लिया और मौके से ही जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर तत्काल पेड़ हटाने और यातायात जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। अधिकारियों की टीम और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचा और पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ' युवक को उठा ले गया बाघ!'... हल्द्वानी के इस इलाके में मची अफरा-तफरी, सच्चाई ने चौंकाया

आयुक्त दीपक रावत ने सड़क पर फंसे यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है और जल्द ही मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा। इस दौरान कुछ बाइक और दोपहिया वाहन चालक पेड़ के नीचे और किनारे से जबरन निकलने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें आयुक्त ने स्वयं रोकते हुए जोखिम न लेने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कॉलेज बना अखाड़ा!...चुनावी समर्थन को लेकर छात्रा से मारपीट, फिर जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में जल्दबाजी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए यातायात बहाल होने तक सभी लोग संयम रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रधान पति की दबंगई!... स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर लाठी-डंडों से किया हमला

गनीमत रही कि पेड़ गिरने की इस घटना में कोई जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। पेड़ हटाने के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में