उत्तर प्रदेश अजब- गजब राष्ट्रीय हिल दर्पण

चलो इश्क लड़ायें…बाइक पर शर्मसार करने वाला सीन, वीडियो ने मचाया बवाल

खबर शेयर करें -

प्यार-मोहब्बत में अक्सर लोग हदें पार कर देते हैं। कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी चर्चा होने लगती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूपी के गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें एक युवक अपनी बाइक की टंकी पर एक युवती को बैठाकर बाइक चला रहा है। लड़की उससे लिपटी हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

वीडियो में दोनों आपस में हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसकी टंकी पर बैठी हुई है। वे दोनों आसपास के लोगों की परवाह किए बिना मस्ती में दिख रहे हैं। सड़क किनारे खड़े लोग भी उन्हें देखकर हैरान हो रहे हैं।

इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर यूपी पुलिस को टैग करके शेयर किया। इसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

वीडियो देखने के बाद यूपी पुलिस ने गोरखपुर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण युवक पर ₹2500 का चालान कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ लोग इसे प्यार में पागलपन बता रहे हैं, तो कुछ इसे सड़क सुरक्षा के लिए खतरा मान रहे हैं। ज़्यादातर लोगों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि प्यार के नाम पर कई बार लोग सड़क सुरक्षा और समाज की मर्यादाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे मामलों में जागरूकता और सख्ती दोनों जरूरी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो