उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल

नैनीताल में खौफनाक सुबह… घर के बाहर से महिला को उठा ले गया तेंदुआ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन वन्यजीवों के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक से सामने आया है, जहां शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई।

धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र में मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही हेमा देवी, पत्नी गोपाल सिंह, को घर के पास से तेंदुआ उठा ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के देवर ने तेंदुए को हेमा देवी को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाते देखा। उन्होंने शोर मचाया और पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ महिला को लेकर जंगल में ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जंगल में महिला की तलाश में जुट गए, लेकिन खबर लिखे जाने तक हेमा देवी का कोई सुराग नहीं लग पाया था। मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई, हालांकि विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

नथुवाखान के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है और क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। लोग सुबह-शाम घरों से निकलने में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में