उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

देर रात गोलियों की गूंज…पुलिस से भिड़े बदमाश; एक घायल, दूसरा फरार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जो अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बुग्गावाला थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ यूपी बॉर्डर से बंजारावाला क्षेत्र की ओर गश्त और चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  जल परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं!... आयुक्त ने कसे अफसरों के पेंच, जनता को जल्द मिलेगी राहत

अचानक हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें!... IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

घायल आरोपी की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और 9 जून को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से संबंधित पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया है।

घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर!... 17 पार्टियां डीलिस्ट, अब इन नामों पर नहीं लड़ा जाएगा चुनाव

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में