उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन… जेसीबी ने ध्वस्त किया अवैध मदरसा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। धामी सरकार ने अवैध मदरसों और मजारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। तड़के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में जिला प्रशासन ने एक अवैध मदरसे को ध्वस्त कर दिया।

यह अवैध मदरसा अल्जनीयातुल हुसैनिया के नाम से कुरैया ग्राम, रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से स्थापित किया गया था। कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने अवैध मदरसों के सर्वे के दौरान इसे चिन्हित किया था। इसके बाद प्रशासन ने मदरसे के खिलाफ नोटिस जारी कर उसे भूमि संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा...भूस्खलन की चपेट में आए पांच यात्री, दो की मौत

क्योंकि यह मदरसा बिना मान्यता के चल रहा था, प्रशासन ने इसे कुछ दिन पहले सील कर दिया था। जब नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन ने आज तड़के इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस मदरसे ने करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव... गरमाया राजनीतिक माहौल! BJP का ये है प्लान

एडीएम नजूल पंकज उपाध्याय ने बताया कि शासन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद यह पुष्टि हुई कि मदरसा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए था और बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था और 30 अप्रैल तक का समय दिया था। जब नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो आज इसे अतिक्रमण मुक्त किया गया और भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा मंत्री ने मिले सीएम धामी...उत्तराखंड से जुड़े इन मुद्दों पर हुई मंत्रणा

ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में