उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

जब रॉकेट ने मचाई तबाही…दीपावली पर 12 जगहों पर भड़की आग, जानिए कहां-क्या हुआ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दीपावली की रात्रि रोशनी के पर्व के साथ-साथ आगजनी की घटनाओं की कई दर्दनाक तस्वीरें भी लेकर आई। राज्य के विभिन्न जिलों से आग लगने की खबरें सामने आईं, जिनमें देहरादून, नैनीताल और कोटद्वार प्रमुख रूप से प्रभावित हुए। समय पर दमकल विभाग की मुस्तैदी से बड़ी घटनाओं को टाला गया, हालांकि कई दुकानें और संपत्ति जलकर खाक हो गईं।

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत निरंजनपुर सब्जी मंडी में स्थित एक दुकान में दीपावली की रात अचानक भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, दुकान की छत पर रखी अंडों की खाली क्रेट में आतिशबाजी का एक रॉकेट आकर गिरा, जिससे आग फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी!...इंटरनेट से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड, पुलिस का एक्शन

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

नगर अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय के मुताबिक, दीपावली की रात देहरादून शहर में 12 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सभी घटनाओं में दमकल टीमों ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

नैनीताल के प्रसिद्ध ओल्ड लंदन हाउस भवन में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई, जिससे तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। गौरतलब है कि इसी भवन में 27 अगस्त 2025 को भी आग लगी थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की शिकायतों में देरी नहीं चलेगी!... CM धामी ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट संदेश

पौड़ी जिले के कोटद्वार में दीपावली की रात बावर्ची होटल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा होटल उसकी चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में