उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

ला नीना कमजोर, मगर सर्दी की चाल तेज…. उत्तराखंड में बदला मौसम का रंग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने 7 से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, इस समय भूमध्य रेखीय महासागर में ‘ला नीना’ की स्थिति कमजोर बनी हुई है। यह सिस्टम अभी स्थिर नहीं हुआ है और वायुमंडलीय दबाव सक्रिय है। ऐसे में नवंबर महीने में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, यानी जाड़े की शुरुआत में कुछ देरी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर तापमान में गिरावट संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की सड़कों पर रोमांच... आँचल दूध रेस में प्रतिभागियों ने दिखाई दमदार स्पीड

पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का या उथला कोहरा छा सकता है। देहरादून में भी मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह हल्का कुहासा बना रह सकता है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्यार बना ऑफलाइन ड्रामा!... प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता, और फिर..

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते सात दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी आई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भले ही ठंड ने कुछ देर से दस्तक दी हो, लेकिन अब राजधानी देहरादून में सर्दी का अहसास होने लगा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में