अजब- गजब उत्तराखण्ड गढ़वाल हरिद्वार

ऑनलाइन प्यार बना ऑफलाइन ड्रामा!… प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता, और फिर..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल समाज को हैरान कर दिया है बल्कि रिश्तों की गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, हरिद्वार निवासी एक विवाहित महिला की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू हो गया। इस बीच महिला की शादी किसी अन्य युवक से हो गई, लेकिन विवाह के बाद भी वह इंस्टाग्राम वाले युवक से संपर्क में बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

कुछ समय बाद महिला अपने पति और ससुराल को छोड़ प्रेमी के गांव पहुंच गई और उसके घर में रहने लगी। युवक के परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। मामला तब और बढ़ गया जब महिला के मायके और ससुराल दोनों पक्षों को इसकी जानकारी मिली। दोनों परिवार गांव पहुंचे और काफी देर तक हंगामा होता रहा। अंततः ग्रामीणों और परिजनों के समझाने के बाद महिला को वापस भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यह एक पारिवारिक मामला था, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में