उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

कुमाऊं….. गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया ये इलाका, 6 गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो पक्षाे के बीच विवाद सामने आया है। मामला ऊधम सिंह नगर जिले के थाना दिनेशपुर के जाफरपुर इलाके में सुलाहनामा के बहाने दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया, जबकि दो घायलों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से आई आफत...मातली में तबाही, गंगोत्री हाईवे बाधित, दहशत में बीती रात

घटना की जानकारी मिलते ही दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कई खाली कारतूस बरामद किए। एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव में 'रेनकोट गैंग' का साया?...बड़ा विवाद, छोटे कदम! कई पुलिसकर्मी निलंबित और तबादले!

शनिवार की रात, मनमोहन सिंह अपने दोस्तों के साथ जाफरपुर मोड़ पर एक मदिरा की दुकान के सामने खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान, रखवीर निवासी ईसरपुर और उसके साथी चार-पांच गाड़ियों में आए और उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में बलराम, गुरदीप, पुष्पराज और सतेंद्र घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के रखवीर और साहब सिंह भी चोटिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हिलेगी धरती... पहले गूंजेगा चेतावनी का सायरन! ये तकनीक बचाएगी जान

थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में