उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल राजनीति हिल दर्पण

कुमाऊं…कांग्रेस ने इन्हें सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बार फिर मजबूत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस क्रम में महिला कांग्रेस का विस्तार किया गया है। इसके तहत भवाली नगर के वार्ड नंबर 4 में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष जानकी आर्या की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने किया। आयोजन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  चलती स्कूटी पर बरसी गोली!...उत्तराखंड में बैंककर्मी पर फायरिंग से सनसनी

इस बैठक में कमला देवी को सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रिंकी आर्या को उपाध्यक्ष और सविता देवी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब महिलाएं जागरूक होकर सक्रिय रूप से भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना समय की आवश्यकता है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिस फैसले का था बेसब्री से इंतजार, वही सुनवाई टली...बनभूलपुरा प्रकरण में बढ़ी बेचैनी

उन्होंने कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव सर्वधर्म समभाव और समावेशी सोच के साथ कार्य करती आई है और आगे भी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प रखती है।

सभा में वक्ताओं ने संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकारों का उल्लेख करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका...इस दिग्गज नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

बैठक में प्रमुख रूप से प्रेमा पांडे, उषा कनौजिया, कमला आर्य, सुमन देवी, कुमारी रचना, रिंकी आर्या, निर्मला देवी, सविता, पुष्पा तमटा, शोभा देवी, कल्पना, ममता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में