चम्पावत के अमोड़ी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से गैंग रेप की घटना पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।
आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डीपीओ चम्पावत व सीओ चम्पावत को नाबालिग किशोरी की सुरक्षा, देखभाल और काउंसलिग की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप
आयोग अध्यक्ष ने सीओ चम्पावत व डीपीओ चम्पावत से फोन पर वार्ता करते हुए घटना की जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी चम्पावत पीएस कफलिया ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


