उत्तराखंड में नगर निगम चुनाव की मतगणना पूरी रात चली, और अब भाजपा ने राज्य के कई प्रमुख निगमों में जीत हासिल की है। हरिद्वार, काशीपुर और रुड़की में भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। देहरादून में मतगणना अभी जारी है, जहां भाजपा के सौरभ थपलियाल आगे चल रहे हैं।
इन शहरों में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत इस प्रकार रही:
– अल्मोड़ा: भाजपा के अजय वर्मा
– हल्द्वानी: भाजपा के गजराज बिष्ट
– पिथौरागढ़: भाजपा की कल्पना देवलाल
– श्रीनगर: निर्दलीय उम्मीदवार आरती भंडारी
– कोटद्वार: भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
– रुद्रपुर: भाजपा के विकास शर्मा
– ऋषिकेश: भाजपा के शंभू पासवान
– काशीपुर: भाजपा के दीपक बाली
– रुड़की: भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
– हरिद्वार: भाजपा की किरण जैसल