उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

कलयुगी मामा का कारनामा…मासूम भांजी से कर डाली हैवानियत, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी मौसेरे मामा ने 13 वर्षीय भांजी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता अस्पताल में अपनी पत्नी के प्रसव के दौरान अपनी दोनों बेटियों को उनकी मौसी के घर छोड़कर गए थे। 9 जून की रात को पीड़िता और उसकी छोटी बहन एक कमरे में सो रही थीं, इसी दौरान आरोपी मामा ने 13 वर्षीय लड़की का मुंह दबाकर और कपड़ा बांधकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश के बयान पर धामी का बड़ा हमला... उत्तराखंड की सियासत में मचा घमासान

पीड़िता ने आरोपी से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद 11 जून को अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने तुरंत पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी घटना के बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में