उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… बरसात में रूकेगा कलसिया नाले का कहर, ये है योजना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल शाह ने रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कलसिया नाले का निरीक्षण किया और मानसून के लिए तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, एसडीएम को बताया गया कि सिंचाई विभाग ने नाला के चैनलाइजेशन कार्य की शुरुआत की है, जिसमें अब तक 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

एसडीएम ने तहसीलदार को तत्काल नाला क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित करने और उन्हें हटाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, एसडीएम ने सिंचाई विभाग को शेष कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूरा करने का आदेश दिया, ताकि मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रह सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

प्रशासन बाढ़ की स्थिति को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। कार्य की प्रगति के आधार पर आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में