उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

मानव तस्करी पर शिकंजा…मजबूत होगा न्यायिक और कानूनी तंत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव तस्करी जैसी जघन्य घटनाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला) में दो दिवसीय ज्यूडिशियल कोलोक्वियम ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम रविवार तक चलेगा।

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, अभियोजन अधिकारी और गैर-सरकारी संगठन के सदस्य शामिल हैं। कोलोक्वियम का उद्घाटन उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह कोलोक्वियम मानव तस्करी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और प्रभावी कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास, जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

कोलोक्वियम में प्रतिभागियों को कानून, जांच पद्धति, पीड़ित सहायता और उनके अधिकारों से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने विशेष रूप से कहा कि इस पहल के माध्यम से न्यायपालिका, पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत किया जाएगा, ताकि मानव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

कार्यक्रम में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, उजाला के प्रभारी न्यायाधीश रवींद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, अकादमी के निदेशक प्रदीप पंत, रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, उजाला के अपर निदेशक शादाब बानो, अपर निदेशक तरूण, संयुक्त निदेशक मो. यूसुफ, सहायक निदेशक कार्तिकेय जोशी, पुलिस अधिकारियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और सीडब्लूसी प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में