उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम बागेश्वर मौत हिल दर्पण

“अब जीना मुश्किल है…” महिला की संदिग्ध मौत में सुसाइड नोट से खुला बड़ा राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में महिला की संदिग्ध मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस को मृतका का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसने पूरे मामले का रूख मोड़ दिया है। मृतका ने अपने पति पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है। इस सुसाइड नोट के सामने आने के बाद मामला और अधिक पेचीदा हो गया है।

यह घटना बागेश्वर जिले के कौसानी थाना क्षेत्र के भोजगण गांव की है, जहां 21 वर्षीय रूपा सजवाण पत्नी अमित सिंह का शव मंगलवार को गोशाला के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में हलचल...इन नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

जांच के दौरान बरामद सुसाइड नोट में मृतका ने अपने वैवाहिक जीवन में लगातार मानसिक उत्पीड़न और उपेक्षा का जिक्र किया है। उसने लिखा कि उसने रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की, पूजा-पाठ और मन्नतें भी मांगीं, लेकिन उसे लगातार संदेह और आरोपों का सामना करना पड़ा। नोट के अनुसार पति उस पर चरित्र पर शक करता था, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हाई टेंशन लाइन ने मचाया कहर!... धू-धू कर जल उठा ट्रक, अफरा-तफरी

मृतका ने यह भी लिखा कि उसे परिवार में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह उम्मीद करती थी और वह खुद को घर में एक सदस्य की बजाय नौकरानी जैसा महसूस करती थी। लगातार मानसिक दबाव और आरोप-प्रत्यारोप ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल...हेमकुंड साहिब झड़प पर सरकार का कड़ा संदेश

पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को जांच में शामिल कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय लाल साह ने बताया है कि मामले की जांच जारी है। उनके अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में