उत्तर प्रदेश अजब- गजब राष्ट्रीय

इश्क़ ने तोड़ी मर्यादा…मामी-भांजे की मोहब्बत पहुंची होटल, अंजाम निकला ज़हरीला

खबर शेयर करें -

मोहब्बत जब हदें पार कर जाए, तो रिश्तों की गरिमा भी तार-तार हो जाती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सामने आया है, जहां एक महिला अपने भांजे के प्रेम में इस कदर डूब गई कि पति और परिवार को छोड़कर उसके साथ भाग निकली। मामला तब सुर्खियों में आया जब दोनों ने पुलिस से बचने के लिए होटल में जहर खा लिया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के करावल नगर प्रेमनगर इलाके का 22 वर्षीय युवक अपनी मामी के साथ प्रेम-प्रसंग में था। महिला की शादी बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में हुई थी, और वह ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 स्थित निक्सन विला की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खौफनाक हादसा!...बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की गई जान

बताया जा रहा है कि महिला बीते दिनों मायके गई थी, जहां से वह 17 जून को अपने भांजे के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। जब परिजन उन्हें तलाश नहीं पाए तो महिला की गुमशुदगी 20 जून को बीटा-2 थाना (गौतमबुद्धनगर) में और युवक की गुमशुदगी दिल्ली के दयालपुर थाना में दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के सामने युवाओं ने खोला सुझावों का पिटारा!...रोजगार, पलायन, पर्यटन से लेकर एआई तक रखी नई सोच

इसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि यह प्रेमी जोड़ा बुलंदशहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में रुका हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। वहीं, पुलिस की भनक लगते ही दोनों ने होटल में जहर खा लिया।

पुलिस ने तत्काल होटल पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में मानवता फिर शर्मसार!...दो बच्चियों के शव मिलने से सनसनी

नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि महिला और उसके भांजे के बीच प्रेम संबंध थे। इसी वजह से दोनों अपने-अपने घर छोड़कर बुलंदशहर पहुंचे थे। फिलहाल, मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो