उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

सड़क है या हादसों का रास्ता?… हल्द्वानी की इस गली में हर कदम पर हादसे का खतरा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के विष्णुपुरी गली नंबर-10 में सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। करीब दस महीने से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है और बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 का रण अभी बाकी, सियासी वार शुरू!... कांग्रेस खोलेगी BJP विधायकों की ‘पोल’, भाजपा बताएगी काम

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है। यहां तक कि सीएम पोर्टल पर भी समस्या दर्ज कराई गई, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण तक नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  34 हजार नौकरियां, 30 नई नीतियां... धामी ने बताया कैसे बदल रहा उत्तराखंड

गली में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। खराब सड़क के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में जलभराव और फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की अनदेखी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में