उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

अंतर्राज्यीय चोर का पर्दाफाश… हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा पेशेवर अपराधी!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी कवि बिष्ट, पुत्र कुंदन सिंह, निवासी गोलू माजरा डेरावसी, मोहाली (चंडीगढ़), के खिलाफ उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में 14 से अधिक चोरी, लूट और झपटमारी के मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को प्रकाश कविदयाल ने अपने घर के सामने से पल्सर मोटरसाइकिल (यूके 04 के 6143) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि 11 मार्च को सुमित मार ने राजपुरा की अपनी दुकान से चार मोबाइल चोरी होने की शिकायत की। इन घटनाओं की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद होने के कारण उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

इस कार्रवाई में एसआई मनोज कुमार, कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि कवि बिष्ट एक पेशेवर अपराधी है और उसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में