उत्तर प्रदेश अजब- गजब

सरकारी कुर्सी पर इंस्टा एक्टिंग…वायरल वीडियो से मचा बवाल! एक्शन तय

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर इन दिनों रील्स और वीडियो का चलन बढ़ता जा रहा है, लेकिन कई बार यह शौक युवाओं को मुश्किल में भी डाल देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आया है, जहां एक किशोर ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आग का तांडव...सर्विस सेंटर में उठी लपटें, मची अफरा-तफरी; दमकल की टीमें जुटीं

मामला उत्तर प्रदेश के हसनगंज तहसील के हसनपुर एसडीएम कार्यालय का है। वायरल हो रहे 11 सेकंड के वीडियो में एक किशोर एसडीएम की कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में उसके कान पर फोन है और पीछे राजस्व विभाग का लोगो भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। साथ ही एक फिल्मी गाना भी बैकग्राउंड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किशोर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ें 👉  3.35 लाख खिलाड़ियों का दम, 11.30 करोड़ की सौगात... खेल महाकुंभ के मंच से धामी ने खोला खजाना

एसडीएम प्रज्ञा पांडे ने इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया और कहा कि वह इसकी जांच करवाएंगी। वीडियो कब और कैसे बनाया गया, यह पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक की नंबर प्लेट फर्जी, इरादे खतरनाक... पुलिस से भिड़े दो बदमाशों का खेल खत्म!

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने वीडियो में दिख रहे किशोर की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत

तालाब में समाई ट्रैक्टर ट्राली ……सात बच्चों समेत 15 श्रद्धालुओं की मौत

खबर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बड़ा सड़क हादसा मामला सामने आया है। जहां हादसे में
 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून राष्ट्रीय

क्या है एमएसपी? और क्यों हो रहा संग्राम!.. जानें नफा-नुकसान

खबर शेयर करें -एमएसपी यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) किसी भी फसल के लिये वह ‘न्यूनतम मूल्य’ है, जिसके माध्यम