उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जजमेंट देहरादून हिल दर्पण

मासूम को मिला न्याय…सनसनीखेज रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सामने आए सनसनीखेज मामले में मासूम को इंसाफ मिला है। देहरादून में एक मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(पोक्सो) रजनी शुक्ला की कोर्ट ने दोषी चुनचुन कुमार महतो पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

यह घटना 2021 की है, जब 5 वर्षीय बच्ची को अगवा कर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि बच्ची 28 जून 2021 को घर से खेलने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की और सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बच्ची को ले जाते हुए पाया। दो दिन बाद बच्ची का शव प्रेमनगर के टी-एस्टेट चाय बागान की झाड़ियों से मिला।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया गया था, जिससे उसका दम घुट गया। अब अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है और जुर्माने में से 60 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को दिए जाएंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में