उत्तराखण्ड देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

महंगाई का झटका… गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि

खबर शेयर करें -

अमेरिका–इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिखने लगा है। नए वित्तीय वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई का झटका लगा है। 1 अप्रैल, बुधवार की सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन!... ये कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

ताज़ा अपडेट के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। करीब 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,884.50 रुपये थी। अन्य शहरों में भी दाम बढ़े हैं—कोलकाता में यह 2,208 रुपये, चेन्नई में 2,246.50 रुपये और मुंबई में 2,031 रुपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या उत्तराखंड में लौट रहा है कोरोना?... हल्द्वानी में नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हालांकि, राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन छोटे 5 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में भी 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले 7 मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 114.50 रुपये की वृद्धि हुई थी, जबकि घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ था। फिलहाल दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जो पहले 853 रुपये थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर!... 17 पार्टियां डीलिस्ट, अब इन नामों पर नहीं लड़ा जाएगा चुनाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को इस महंगाई की बड़ी वजह माना जा रहा है, जिससे आम लोगों और खासकर छोटे व्यवसायों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में