उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में प्रधान पति की दबंगई!… स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर लाठी-डंडों से किया हमला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रधान पति की दबंगई का मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद में ग्राम प्रधान के पति समेत पांच लोगों पर स्कूटी सवार चाचा-भतीजे के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला  हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर कलां का है। पुलिस के अनुसार, नसीरपुर कलां निवासी अजय ने शिकायत में बताया कि 30 जुलाई की शाम वह अपने भतीजे कार्तिक के साथ स्कूटी से बादशाहपुर अड्डे की ओर जा रहे थे। आरोप है कि कार्तिक तिराहे के पास स्थित बड़ी मस्जिद के समीप सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक काली स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  एक पल की टक्कर, दो घरों में मातम... उत्तराखंड में सड़क हादसे ने छीनी दो जिंदगियां

अजय का आरोप है कि जब उन्होंने कार चालक से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की बात कही तो वाहन से उतरे ग्राम प्रधान के पति साजिद अंसारी, जुल्फिकार और मोहब्बत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा के बीच बवाल!...कार की टक्कर से खंडित हुई कांवड़, फिर भड़की भीड़

पीड़ित के मुताबिक, विवाद के दौरान गुलजार और सादिक भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और दोनों के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद मुस्तफा, तसलीम और नीरज मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव कर दोनों को आरोपितों से छुड़ाया।

अजय का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने दोबारा जातिसूचक शब्द कहे और भविष्य में सामने आने पर वाहन से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी। पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रधान प्रतिनिधि साजिद अंसारी समेत पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में